निम्न में से कौन कंप्यूटर सिस्टम में कंप्यूटर के सभी घटकों का प्रबंधन व संचालन तथा समन्वयन का कार्य करता है?
कंप्यूटर सिस्टम में कंप्यूटर के सभी घटकों का प्रबंधन व संचालन तथा समन्वयन का कार्य कंट्रोल इकाई के द्वारा किया जाता है। कंट्रोल यूनिट (CU) को सीपीयू का मस्तिष्क माना जाता है। इसके मुख्य कार्य निम्न हैं-
1. सर्वप्रथम इनपुट उपकरणों की सहायता से आंकड़ों को नियंत्रक तक लाना।
2. नियंत्रक द्वारा सूचना या आंकड़ों को स्मृति में उचित स्थान प्रदान करना।
3. स्मृति से सूचना या आंकड़ों को पुनः नियंत्रण में लाना एवं इन्हें ALU में भेजना।
4. ALU से प्राप्त परिणामों को आउटपुट उपकरणों पर भेजना एवं स्मृति में उचित स्थान प्रदान करना।
संबंधित प्रश्न (Related)
निम्नलिखित में से कौन भारत में विकसित सुपर कंप्यूटर नहीं है?
एक डाटा वेयरहाउस-
डेस्कटॉप पर किसी एप्लीकेशन को निम्नलिखित शॉर्टकट से खोला जा सकता है?
इंस्ट्रक्शन सेट में प्रत्येक इंस्ट्रक्शन व्यक्त होता है _______ में।
डिजिटलीकरण संदर्भित करता है-