पटना कलम शैली का शुभारंभ कब से माना जाता है?
जब शाहजहाँ तथा औरंगजेब के शासन काल में चित्रकला का विकास अवरुद्ध हो गया और चित्रकार उपेक्षित किए जाने लगे तब चित्रकारों ने आजीविका हेतु पलायन करना प्रारंभ कर दिया। वर्ष 1760 के लगभग पलायित चित्रकार तत्कालीन राजधानी पाटलिपुत्र आ गए इन पलायित चित्रकारों ने राजधानी के लोदी कटरा, मुगलपुरा, दीवान मोहल्ला, मच्छरहट्टा तथा नित्यानंद का कुँआ क्षेत्र में बसकर एक नई चित्रकला शैली का प्रादुर्भाव किया उसे ‘पटना शैली’ या पटना कलम कहते हैं। ‘पटना शैली’ के चित्रकारों ने प्रमुखतः अपनी चित्रकारी में व्यक्ति विशेष, पर्व त्योहार एवं उत्सव तथा जीव-जन्तुओं को महत्व दिया।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार में किस क्षेत्र में बलथर मिट्टी पायी जाती है?
बिहार के इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए जेण्डर बजट कब प्रस्तुत किया गया था?
चेरो जनजाति की शक्ति का वास्तविक पतन किसके द्वारा हुआ था ?
बिहार में शीतकालीन वर्षा किस कारण होती है?
बिहार राज्य वनों से प्राप्त पदार्थो पर आधारित किस उद्योग में भारत में प्रथम स्थान रखता है।