बिहार के किस रियासत के राजा ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया था ?
1857 के विद्रोह में बिहार में विद्रोहियों की कमान जगदीशपुर के बाबू कुँवर सिंह के हाथों में थी। बाबू कुँवर सिंह के पूर्वज परमार राजपूत थे और उज्जैन से आकर शाहाबाद जिले में बस गए थे इसलिए उज्जैनी राजपूत कहलाए। कुँवर सिंह का जन्म भोजपुर जिले के जगदीशपुर गाँव में हुआ था। उनके पिता साहबजादा सिंह एक उदार स्वभाव के जमींदार थे। कुँवर सिंह अपने पिता के ज्येष्ठ पुत्र थे और इनका विवाह देवमूंगा (गया) में हुआ था। इनके छोटे भाई का नाम अमर सिंह था। शिकारी एवं बहादुरी के कामों में इनकी गहरी रुचि थी।
संबंधित प्रश्न (Related)
क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन है?
गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त कहाँ हुआ था?
पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया नामक गाँव में विश्व का सबसे विशाल बौद्ध स्तूप मिला है साथ ही केसरिया नामक स्थान की खोज एलेक्जेण्डर कनिंघम ने किस चीनी यात्री के चित्रों एवं यात्रा वर्णनों में हुए उल्लेख के आधार पर की थी?
बिहार राज्य मे त्वरित विकास के द्वारा प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से कौन-सी योजना प्रारंभ किया गया है?
इब्राहिम लोदी के काल में बिहार का सूबेदार कौन था, जिसने सुल्तान के विरुद्ध विद्रोह किया था?