प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का नेतृत्व करनेवाला नेता कौन था ?
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का नेतृत्व करने वाले नेता कुँवर सिंह थे। कुँवर सिंह ने जब अंग्रेजों के खिलाफ तलवार उठायी थी तब उनकी अवस्था 80 वर्ष की थी। 25 जुलाई, 1857 को दानापुर के सिपाहियों ने विद्रोह कर दिया तथा 26 जुलाई, 1857 को जगदीशपुर में पहुँचकर बाबू कुँवर सिंह को अपना नेता घोषित कर दिया। 27 जुलाई, 1857 को कुँवर सिंह की सेना और डनवर की सेना के बीच घमासान युद्ध हुआ और कैप्टन डनवर मारा गया। इस युद्ध ने उन्हें एक योद्धा के रूप में स्थापित कर दिया।
संबंधित प्रश्न (Related)
बिहार में सदावाही नहरों से सिंचाई अधिक कहाँ प्रचलित है?
मुल्ला ताकिया का यात्रा वृतांत किस शासक के समय लिया गया था। जो बिहार के संबंध में विस्तृत जानकारी देता है?
किस वर्ष पटना में कांग्रेस का 27वां सम्मेलन आयोजित हुआ था ?
बिहार प्रदेश के कुल क्षेत्रफल में कितना क्षेत्र सिंचित है?
बिहार में कौन-सा जिला पूर्वी चम्पारण का मुख्यालय है?