Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निम्न में से कौन सल्तनत काल में बिहार का राज्यपाल नहीं रहा था?

A तुगान खाँ
B सैफुद्दीन ऐबक
C हातिम खाँ
D मुबारिज खाँ
Correct Answer: D
Solution & Explanation

सामान्य तौर पर माना जाता है कि बिहार पर आक्रमण करने वाला प्रथम तुर्क बख्तियार खिलजी था। इल्तुतमिश ने 1225 में मलिक अलाउद्दीन जानी को बिहार में दिल्ली के प्रथम प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया। 1229-30 ई. में इल्तुतमिश ने बिहार एवं बंगाल को पुनः अलग-अलग किया एवं अलाउद्दीन जानी को बंगाल का गवर्नर एवं सैफुद्दीन ऐबक को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया। बाद में फिर तुगान खाँ बिहार का राज्यपाल बना। रुक्नुद्दीन कैकाउस की मृत्यु के पश्चात् दक्षिण बिहार पर लखनौती का नियंत्रण कमजोर हुआ एवं उनके गवर्नर फिरोज ऐतगीन ने सुल्तान शम्सुद्दीन फिरोजशाह के नाम से एक नए राजवंश की स्थापना की। इस समय फिरोजशाह का एक पुत्र हातिम खाँ (1309-15 ई.) बिहार का गवर्नर था।

Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

प्रथम बौद्ध संगीति के आयोजन का अध्यक्ष कौन था?

बिहार में 1977 में एशियाई स्कूल स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ हुआ था?

बिहार राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल का गठन कब किया गया था?

1619-1620 ई. में किस ईरानी ने बिहार की यात्रा करके प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की थी?

पाटलिपुत्र के नगर निर्माण तथा सुंदरता का वर्णन किसने किया है ?