भूमि सेना योजना को कब पुनः सक्रिय किया गया?
भूमि सेना योजना को 28 अगस्त, 2012 को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के 7 जिलों को छोड़कर शेष 68 जिलों में पुनः सक्रिय किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 36.04 लाख हेक्टेयर भूमि बीहड़, ऊसर, जलभराव एवं खादर की समस्या से ग्रस्त है। इस योजना के क्रियान्वयन से इसे कृषि योग्य बनाने के साथ भूजल स्तर में भी सुधार होगा। इस योजना के तहत भूमि का वितरण भूमिहीन एससी एवं एसटी वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा लघु एवं सीमांत किसानों के बीच किया जाता है तथा इन्हीं को भूमि सौनिक कहा जाता है।
संबंधित प्रश्न (Related)
उत्तर प्रदेश में पाये जाने वाले प्रमुख खनिज हैं?
उत्तर प्रदेश में चने का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है?
राज्य में 0-6 वर्ष आयु समूह की जनसंख्या कितने प्रतिशत है?
देवगढ़ का दशावतार मंदिर किस जनपद में है?
बौद्ध विहार जेतवन कहाँ अवस्थित है?