मध्यप्रदेश में देश के कुल बाघ संख्या का कितने प्रतिशत बाघ पाये जाते हैं?
मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या अधिक होने से इसे केन्द्र सरकार ने टाइगर स्टेट (बाघ राज्य) घोषित किया है। यह प्रदेश कुल बाघों की संख्या का लगभग 22 प्रतिशत संभाले हुए है। सर्वाधिक बाघ कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान में है, जबकि सर्वाधिक घनत्व वाला उद्यान बांधवगढ़ है। हालांकि पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश द्वारा 28 मार्च, 2011 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, होशंगाबाद, बैतुल, नर्मदा नदी के उत्तरी घाट और कान्हा-किसली में बाघों की संख्या में काफी गिरावट आई है।
संबंधित प्रश्न (Related)
मध्यप्रदेश में फोरेन्सिक लैबोरेटरी की स्थापना कहाँ की गयी है?
मध्यप्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम जनपद तथा जिला पंचायत की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की प्रकाशन की तिथि से कितने दिन के भीतर प्रथम सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है?
मध्यप्रदेश में वित्त निगम का मुख्यालय कहाँ पर है?
प्रदेश में फर्नीचर उद्योग के लिए निम्नलिखित कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण की ओर बहती है?