Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। प्रत्येक के बीच में समान दूरी है।

Q, N के निकटतम बाएँ बैठा है। Q और L के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P, M के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। M, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O और K के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K न तो M और न ही Q का निकटतम पड़ोसी है।

 

J के सन्दर्भ में Q की क्या स्थिति है?

A बाँए ओर दूसरी
B बाएँ ओर चौथी
C दाएँ ओर दूसरी
D एकदम दाएँ
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

राधा, शीला, महिमा और सीता एक मेज के इर्द-गिर्द बैठी हैं। ऱाधा, शीला के दाईं ओर बैठी है। महिमा, सीता के बाईं ओर बैठी है। दिए गए विकल्पों में से बताइए कि कौन-सी जोड़ी एक-दूसरे के सामने बैठी है?

निर्देश : दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढिए।

 

एक परिवार के साथ सदस्य A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में खड़े (जरुरी नहीं इसी क्रम में हों) C और B के मध्य उतने व्यक्ति खड़े हैं, जितने G और C के मध्य खड़े हैं। D का स्थान बाएँ छोर से तीसरा और E के बाएँ तीसरा है। A और D तथा F और C परस्पर पड़ोसी हैं। B, E का पड़ोसी है।

 

प्रश्न:- निम्नलिखित में से पंक्ति के एकदम दाएँ छोर पर कौन है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

नौ व्यक्ति E, F, G, H, K, L, M, N और O एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके एक–दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। रेखा के किसी भी अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, E के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठे है। H, M के बाएँ स्थान पर बैठा है। M रेखा के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। M, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H और K के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या, M और O के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या का दोगुना है। G और E के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। G, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है, F, L का निकटतम पड़ोसी है, लेकिन H का नहीं।

 

दी गई बैठने की व्यवस्था के अनुसार, N के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

ढोण्ढू, चिण्टू, टीटू, चीकू, सोनू, मोनू, बिट्टू तथा सोण्टी एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सोण्टी, टीटू के दाएँ तीसरे स्थान पर है तथा सोनू के बाएँ दूसरे स्थान पर है। चिण्टू, सोण्टी या टीटू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। मोनू, चीकू के दाएँ दूसरे स्थान पर है तथा टीटू का निकटतम पड़ोसी है. बिट्टू, सोनू का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

 

निम्न में से कौन, चिण्टू के बाएँ दूसरे स्थान पर है?

निर्देश : दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए।

 

एक बिल्डिंग में एक से सात नम्बर की मन्जिलें इस तरह हैं कि भूतल नम्बर एक है, इसके ऊपर नम्बर दो है और उसके ऊपर क्रम बढ़ता जाता है। सबसे ऊपरी मन्जिल नम्बर सात है। हर एक मन्जिल पर सात लोगों A, B, C, D, E, F और G में से एक-एक व्यक्ति रहता है। A चौथी मन्जिल पर रहता है। E, F की मन्जिल से एकदम नीचे की मन्जिल पर रहता है। F दूसरी या सातवीं मन्जिल पर नहीं रहता है। C किसी विषम नम्बर वाली मन्जिल पर नहीं रहता है। C की मन्जिल के एकदम ऊपर या नीचे की मन्जिल पर B नहीं रहता है। D सबसे ऊपर की मन्जिल पर नहीं रहता है। G, E की मन्जिल के नीचे की किसी भी मन्जिल पर नहीं रहता है।

 

निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है, जो समूह में नहीं आता है?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein