यदि एक पंक्ति में सन्तोष का प्रारम्भ से 16वाँ स्थान है तथा अन्त में 10वाँ स्थान है। उस पंक्ति में कितने लोग बैठे हैं?
संबंधित प्रश्न (Related)
A, B, C, D और E एक अखबार पढ़ते हैं। सबसे पहले पढ़ने वाला व्यक्ति C को अखबार दे देता है। जिस व्यक्ति ने अन्त में अखबार पढ़ा था, उसने यह A से लिया था। E अखबार पढ़ने वाला पहला या अन्तिम व्यक्ति नहीं था। B और A के बीच दो पाठक थे। उस व्यक्ति को ज्ञात कीजिए, जिसने सबसे अन्त में अखबार पढ़ा था।
यदि बच्चों की एक पंक्ति में, जो उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं, भरत दाएँ सिरे से 11वाँ है तथा समीर के दाएँ तीसरा है एवं समीर बाएँ सिरे से 15वाँ है, तो पंक्ति में कुल कितने बच्चे हैं?
अमन, रोहित, सुरेश, दानिश तथा आलोक को भार के घटते हुए क्रम में व्यवस्थित किया गया है। अमन ऊपर से तीसरा है। आलोक, दानिश तथा अमन के मध्य में हैं, जबकि दानिश सबसे ऊपर नहीं है। सबसे ऊपर कौन है?
लड़कों की एक पंक्ति में अमन ऊपर से 12वें स्थान पर बमन नीचे से 18वें स्थान पर है। यदि अमन तथा बमन के मध्य में 6 लड़के हैं, तो पंक्ति में अधिकतम कितने लड़के हैं?
एक पंक्ति में कुछ बालक बैठे हैं। P बाएँ से 14वें स्थान पर तथा Q दाएँ से 7वें स्थान पर बैठा है। यदि P और Q के मध्य चार बालक हैं, तो पंक्ति में कुल कितने बालक हैं?