A व B के बीच की दूरी 100 किमी है। दोनों एक-दूसरे की ओर चलना प्रारम्भ करते हैं, 120 किमी चलने के बाद B बाईं ओर मुड़ता है तथा 40 किमी चलता है। पुनः वह दाई ओर मुड़कर 80 किमी चलता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर वापस सड़क पर आ जाता है। यदि A व B दोनों समान चाल से चल रहे हों, तो दोनों के बीच की दूरी क्या होगी, जब B वापस सड़क पर आ जाता है?
संबंधित प्रश्न (Related)
समीर पूर्व दिशा की ओर मुँह किए खड़ा था। वह अपने दाएँ मुड़ा और 5 मी चला, फिर अपने दाएँ मुड़ा और 7 मी चला। फिर वह बाएँ मुड़ा और 4 मी चला। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?
एक व्यक्ति एक निश्चित बिन्दु से दक्षिण की ओर 15 मी चलता है। वहाँ से वह 12 मी उत्तर की ओर, तत्पश्चात् 4 मी पश्चिम की ओर चलता है। वह निश्चित बिन्दु से कितनी दूरी पर तथा किस दिशा में है?
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।
नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।
P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।
P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।
P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।
P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।
P £ Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।
नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______
जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।
बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।
बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।
बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।
बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।
बिन्दु J से बिन्दु K पर पहुँचने के लिए सम्भावित न्यूनतम दूरी कितनी होगी?
मानसी ने उत्तर की ओर चलना प्रारम्भ किया और 40 मी चली। फिर वह अपने बाईं ओर मुड़ी और 30 मी चली। फिर वह अपने दाएँ मुड़ी और 50 मी चली। वह पुनः दाएँ मुड़ी और 30 मी चली। वह अपने प्रारम्भिक बिन्दु से कितनी दूरी पर है?
यदि किसी घड़ी में 7 : 45 बज रहे हों और घण्टे की सुई उत्तर दिशा में हो, तब मिनट की सुई किस दिशा में होगी?