एक बस चालक स्कूल से 2 किमी उत्तर की तरफ जाता है, बाएँ मुड़ता है तथा 5 किमी जाता है। इसके पश्चात् वह बाएँ मुड़ता है तथा 8 किमी जाता है तथा पुनः 5 किमी चलने से पहले बाएँ मुड़ता है तथा अन्त में वह बाएँ मुड़कर 1 किमी जाता है। चालक को पुनः अपने स्कूल जाने के लिए कितनी दूरी तथा किस दिशा में जाना पड़ेगा?
संबंधित प्रश्न (Related)
A व B के बीच की दूरी 100 किमी है। दोनों एक-दूसरे की ओर चलना प्रारम्भ करते हैं, 120 किमी चलने के बाद B बाईं ओर मुड़ता है तथा 40 किमी चलता है। पुनः वह दाई ओर मुड़कर 80 किमी चलता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर वापस सड़क पर आ जाता है। यदि A व B दोनों समान चाल से चल रहे हों, तो दोनों के बीच की दूरी क्या होगी, जब B वापस सड़क पर आ जाता है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
बिन्दु U, बिन्दु Q के 10 मी उत्तर में है। बिन्दु T, बिन्दु U के 10 मी पूर्व में है। बिन्दु S, बिन्दु T के 15 मी दक्षिण में है। बिन्दु P, बिन्दु Q के 20 मी दक्षिण में है। बिन्दु R, बिन्दु P के 25 मी पूर्व में है। बिन्दु L, बिन्दु S के 15 मी पूर्व में है और बिन्दु M, बिन्दु U और P का मध्य बिन्दु है।
बिन्दु L और R के मध्य कितनी दूरी है?
राम 1 किमी पूर्व दिशा में चलकर, 5 किमी दक्षिण दिशा में चलता है। वहाँ से फिर 2 किमी पूर्व दिशा में चलकर अन्त में 9 किमी उत्तर दिशा में चलता है वह अपने आरम्भ बिन्दु से कितनी दूरी पर है?
मोहन अपने घर से 7 किमी सीधे चलता है। इसके बाद बाईं ओर मुड़ता है और 5 किमी चलता है। अब वह पुनः अपने बाईं ओर मुड़ता है और 7 किमी चलता है यदि अब वह अपने घर से पश्चिम दिशा में है, तो उसने किस दिशा में चलना शुरु किया था?
एक सभा में एक गाँव का मानचित्र इस तरह से रखा गया है कि दक्षिण-पूर्व दिशा, उत्तर दिशा बन जाती है, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम दिशा बन जाती है और इसी प्रकार अन्य दिशाएँ बन जाती है। बताइए, दक्षिण दिशा क्या बन जाएगी?