एक व्यक्ति एक निश्चित बिन्दु से दक्षिण की ओर 15 मी चलता है। वहाँ से वह 12 मी उत्तर की ओर, तत्पश्चात् 4 मी पश्चिम की ओर चलता है। वह निश्चित बिन्दु से कितनी दूरी पर तथा किस दिशा में है?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्न में, प्रतीक #, &, @ और $ दर्शाए गए निम्नलिखित अर्थो के साथ प्रयोग किए गए हैं। निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर कीजिए।
नोट - दी गई दिशाएँ सटीक दिशाओं को इंगित करती हैं।
P # Q – P, Q की दक्षिण दिशा में है।
P @ Q – P, Q की उत्तर दिशा में है।
P & Q – P, Q की पूर्व दिशा में है।
P $ Q – P, Q की पश्चिम दिशा में है।
P £ Q S – P ऊर्ध्वाधर रुप से QS का मध्य-बिन्दु है।
नोट - दक्षिण पूर्व दिशा के लिए इसे P # & Q के रुप में लिखा गया है और आगे भी इसी तरह _______
जब यह दिया गया है कि कार एक बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार बायाँ मोड़ लेती है और यदि यह कार दो बार हॉर्न बजाती है, तो यह माना जाएगा कि कार दायाँ मोड़ लेती है।
बिन्दु S, बिन्दु B के &15 मी में है। बिन्दु J, बिन्दु S के @33 मी में है।
बिन्दु K, बिन्दु B के @25 मी में है। बिन्दु L, बिन्दु K के $20 मी में है।
बिन्दु Q, बिन्दु L के #40 मी में है। बिन्दु F, बिन्दु Q के &50 मी में है।
बिन्दु E £ D F है। बिन्दु D, बिन्दु F के @30 मी में है।
बिन्दु Q से बिन्दु D किस दिशा में है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
S, N के पूर्व में 11 मी की दूरी पर है। S, P के उत्तर में 8 मी की दूरी पर है। P, O के पश्चिम में 4 मी की दूरी पर है। O, P और R का मध्य बिन्दु है, अतः P, O और R एक सीधी रेखा में होंगे। Q, R के दक्षिण में 13 मी की दूरी पर है।
हितेन बिन्दु P से उत्तर दिशा में 2 मी चलता है, पुनः दाएँ मुड़कर 8 मी चलता है। बताइए कि हितेन, बिन्दु Q से कितनी दूरी पर है?
प्राची ने A स्थान से चलकर पूर्व की ओर B स्थान तक 10 फीट की दूरी तय की, तब वह दाईं ओर मुड़ी और 3 फीट चली, फिर से वह दाईं ओर मुड़ी और 14 फीट चली। वह स्थान A से कितनी दूरी पर है?
निर्देश : नीचे दी हुई सूचना को आगे के प्रश्न का उत्तर देने के लिए ध्यान से पढ़िए।
खेल के एक मैदान में A, B, C, D, एवं E उत्तर की ओर मुँह करके जैसा कि नीचे वर्णन किया है, खड़े हुए हैं।
I. B, D की दाई ओर 50 मी दूरी पर है।
II. A, B के दक्षिण में 60 मी दूरी पर है।
III. C, D के पश्चिम में 40 मी दूरी पर है।
IV. E, B के उत्तर में 20 मी दूरी पर है।
यदि एक लड़का, जोकि C के पास खड़ा है, वहाँ से चलकर D के पास जाता है फिर B से मिलकर A के पास जाता है एवं फिर E से मिलता है। यदि वह सभी समय सीधी दूरी तय करता है, तो कुल कितने मीटर चला?
एक घड़ी में 12 : 30 बजने पर घण्टे की सूई उत्तर दिशा में है तथा मिनट की सूई दक्षिण दिशा में है। 12 : 45 बजने पर मिनट की सूई किस दिशा में होगी?