एक मार्गदर्शक खम्भा एक क्रासिंग पर खड़ा है। एक दुर्घटना में, यह इस प्रकार घूम गया कि जो तीर पहले पूर्व की ओर था वह दक्षिण की ओर है। एक यात्री पश्चिम सोचते हुए गलत दिशा में चला गया। वास्तव में वह किस दिशा में गया?
संबंधित प्रश्न (Related)
रानी तथा सरिता ने एक स्थान X से यात्रा आरम्भ की। रानी पश्चिम दिशा में और सरिता उत्तर दिशा में एकसमान गति से चली। कुछ समय बाद दोनों अपनी बाईं ओर मुड़ी और कुछ कदम चली। इसके बाद, यदि वे दुबारा अपने बाईं ओर मुड़े, तो उनके चेहरें किस दिशा में होंगे?
अकीला एक वर्गाकार हॉल को झाडू से साफ कर रही है, जिसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है। कमरे में प्रवेश करने के बाद, अकीला अपनी दाई ओर की सफाई शुरु करती है। एक बार हाथ फेरने के बाद वह झाडू के साथ 90° का कोण बाईं ओर बनाती है। अब झाडू किस दिशा की ओर है?
घड़ी को कुछ इस तरह से रखा गया कि 12 बजे दिन के वक्त मिनट की सूई उत्तर-पूर्व दिशा की ओर आ जाए, तब 1 बजकर 45 मिनट दिन में मिनट की सूई किस दिशा में होगी?
राकेश अपने घर से चलता है उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 मी चलने के बाद वह दक्षिण-पश्चिम दिशा में 20 मी चलता है। फिर वह दक्षिण-पूर्व दिशा में 20 मी चलता है। अन्त में वह अपने घर की ओर मुड़ जाता है। राकेश किस दिशा में जा रहा है?
एक व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर चलता है और 10 किमी दूरी तय करता है। तब वह अपनी दाईं ओर घूम जाता है और 15 किमी चलता है उसके बाद वह फिर अपनी दाईं ओर घूम जाता है और 10 किमी चलता है। आरम्भिक बिन्दु से अन्तिम बिन्दु तक अल्पतम दूरी कितनी है?