टोपरा तथा मेरठ से दो स्तम्भ लेख दिल्ली कौन लाया था?
फिरोजशाह तुगलक की विशिष्टता यह थी कि उसने अपने पूर्ववर्ती राजाओं और कुलीन पुरुषों के भवनों की मरम्मत कराने एवं उन्हें पुनः निर्मित कराने पर बहुत ध्यान दिया। उसने अपने निर्माण से भी अधिक महत्व उन भवनों को पुनः स्थापित करने में दिया। उसके द्वारा अशोक के दो स्तंभों को मेरठ एवं टोपरा (अब अम्बाला जिले में) से दिल्ली लाया गया। टोपरा वाले स्तंभ को महल तथा फिरोजाबाद की मस्जिद के निकट पुनः स्थापित कराया गया। मेरठ वाले स्तंभ को दिल्ली के वर्तमान बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के निकट एक टीले के रूप में-शिकार या आखेट- स्थान के पास पुनः स्थापित कराया गया।
संबंधित प्रश्न (Related)
अपर गंगा कैनाल एक्सप्रेस-वे की लम्बाई उत्तर प्रदेश में कितनी होगी?
उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम वर्षा होती है?
सम्पूर्ण साक्षरता अभियान में किस आयु वर्ग को शामिल किया गया है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सितम्बर 14, 2011 को निश्चित किए गए नई आवास नीति के अनुसार आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लाभग्राही वे व्यक्ति होंगे जिनकी मासिक आय होगीः-
नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क योजना कब लागू की गई?