A और B की मासिक आय का अनुपात 4 : 5 है और उनके मासिक व्यय का अनुपात 3 : 8 है| यदि A की आय B के व्यय के बराबर हो, तो A और B की बचत का अनुपात ज्ञात करें|
माना A और B की मासिक आय क्रमश: 4x एवं 5x है| तथा A और B की मासिक व्यय क्रमश: 3y एवं 8y है|
प्रश्नानुसार
A की आय = B का व्यय
4x = 8y
x : y = 2 : 1
अब A की आय = 4x = 4 × 2 = 8 इकाई
तथा A का व्यय = 3y = 3 × 1 = 3 इकाई
अत: A का बचत = 8 - 3 = 5 इकाई
B की आय = 5x = 5 × 2 = 10 इकाई
B का व्यय = 8y = 8 × 1 = 8 इकाई
B का बचत = 10 - 8 = 2 इकाई
अतः A और B की बचत का अभीष्ट अनुपात = 5 : 2
संबंधित प्रश्न (Related)
तीन कक्षाओं में छात्रों का अनुपात 3:5:4 है. यदि प्रत्येक कक्षा में 30 छात्र बढ़ा दिए जाएँ तो इनका अनुपात 6:8:7 हो जाता है. तीनों कक्षाओं में कुल छात्रों की संख्या क्या है ?
यदि A:B:C = 2:3:5 तथा C:D:E = 4:1:7 हो, तो A:B:C:D:E बराबर है :
यदि A, B का 2⁄5 भाग, B, C का 3⁄4 भाग तथा C, D का 2⁄3 भाग हो, तो A:B:C:D बराबर है :
12, 18 और 6 का चतुर्थानुपात (Fourth proportional), k और 6 के तृतीयानुपात के बराबर है| k का मान ज्ञात करें|
1.8 और 3.2 के बीच मध्यानुपात (Mean Proportional) और 5 और 3 के तृतीयानुपात (third proportional) में अंतर ज्ञात करें|