प्रदेश में लागू नगरपालिका अधिनियम के अनुसार निम्नलिखित कौन-सा कार्य उसके अनिवार्य कर्त्तव्य के अंतर्गत नहीं आता?
A) सार्वजनिक शौचालय
B) सार्वजनिक बाग
C) सड़क की लाइटिंग
D) सार्वजनिक बाजारों एवं वधशालाओं की व्यवस्था
Answer : B
Description :
नगरपालिका के अनिवार्य कर्त्तव्यों में सफाई, सड़क, नाली, सड़क की लाइटिंग, अग्निशमन, जलप्रदाय, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक बाजार एवं वधशाला की व्यवस्था तथा विवेकाधीन कर्त्तव्यों के अंतर्गत गन्दी बस्ती सुधार, सार्वजनिक बाग, पुस्तकालय, वाचनालय की व्यवस्था, सार्वजनिक स्नानागार आदि की व्यवस्था, सार्वजनिक स्नानागार आदि की व्यवस्था करना मुख्य रुप से शामिल हैं। इनके अतिरिक्त भवन निर्माण, आर्थिक एवं सामाजिक विकास योजना, नगरीय वानिकी, पर्यावरण संरक्षण, समाज के कमजोर तथा विकलांगों के हितों की रक्षा करना है। अपने कर्त्तव्यों को सुचारु रुप से निर्वहन हेतु नगरपालिका को शक्तियाँ प्रदान की गई है।
Related Questions - 1
निम्नलिखित फैक्ट्री तथा संबंधित मंत्रालयों में से असंगत को छाँटिए-
A) गवर्नमेन्ट ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया – रक्षा मंत्रालय
B) नॉर्दन कोल फील्ड्स लि. सिंगरौली – वित्त मंत्रालय
C) गवर्नमेंट पोस्ट एण्ड टेलीग्राफ वर्कशॉप जबलपुर – संचार मंत्रालय
D) हिन्दुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट मलाजखण्ड-खनन मंत्रालय
Related Questions - 2
मध्यप्रदेश का जनसंख्या घनत्व क्या है?
A) 196 व्यक्ति / वर्ग किमी.
B) 205 व्यक्ति / वर्ग किमी.
C) 216 व्यक्ति / वर्ग किमी.
D) 236 व्यक्ति / वर्ग किमी.
Related Questions - 3
वर्ष 2003 की पशु जनगणना संबंधी तथ्यों में से असत्य कथन बताइए?
A) 2003 की पशु गणना के अनुसार प्रदेश में 2.56 करोड़ पशुधन है
B) इस गणना के अनुसार गौ एवं भैस वंशीय प्रजनन योग्य मादाओं की संख्या 10.62 लाख है
C) इस गणना के अनुसार 85 लाख भेड़ें है
D) 2003 की जनगणना में प्रदेश में बकरे-बकरियों की संख्या 81.42 लाख थी
Related Questions - 4
निम्न में से कौन सा बाँध नर्मदा नदी पर नहीं है?
A) बरगी
B) ओंकारेश्वर
C) इंदिरा सागर
D) बाण सागर
Related Questions - 5
मध्यप्रदेश के राजकीय पक्षी दूधराज (पैराडाइज फ्लाइकेचर) के संरक्षण के लिए निम्नलिखित कौन-सा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
A) बोरी अभयारण्य
B) सरदारपुर अभयारण्य
C) सिंघोरी अभयारण्य
D) पनपथा अभयारण्य