निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।
निम्नलिखित में से कौन पाँच क्रमांक वाले तल पर रहता है?
संबंधित प्रश्न (Related)
छः इमारत L, M, N, X, Y और Z एक वृत्त में केन्द्र की ओर हैं। प्रत्येक इमारत दूसरे के बिल्कुल विपरीत है। बिल्डिंग X, बिल्डिंग M या बिल्डिंग Z के ठीक बगल में नहीं है। बिल्डिंग M का निर्माण बिल्डिंग Y के ठीक दाईं ओर हुआ है। बिल्डिंग N, बिल्डिंग M के ठीक विपरीत है। बिल्डिंग L, जोकि बिल्डिंग X के ठीक विपरीत है, के ठीक दाई ओर बिल्डिंग Z है। कौन-सी बिल्डिंग Z के ठीक दाईं ओर स्थित है?
निर्देश : दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
S, T, U, V, W, X, Y और Z एक वृत्तीय क्षेत्र के चारों ओर बैठे हैं परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में। सभी के बीच में समान दूरी है। केवल दो लोगों का मुख केन्द्र की ओर है और शेष सभी का बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में)
Y, W के बाएँ दूसरा है। S, Y के बाएँ दूसरा है। S और Z के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। T, S के तुरन्त दाएँ बैठता है। T, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। X के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख केन्द्र की ओर है।
दिए हुए बैठने के व्यवस्थिकरण के अनुसार, U के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
पाँच मित्र, P, Q, R, S और T एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। S, T और Q के बीच में बैठा है और Q, R के निकटतम बाईं ओर बैठा है। P, T के निकटतम बाईं ओर है। बीच में कौन बैठा है?
निर्देश : निम्न प्रश्न का उत्तर दी गई जानकारी के आधार पर दीजिए।
I. A, B, C, D तथा E एक पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा दक्षिण दिशा की ओर देख रहे हैं। जबकि M, N, O, P तथा Q दूसरी समानान्तर पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा उत्तर दिशा की ओर देख रहे हैं।
II. M, D के सामने है जो B के तुरन्त बाईं ओर है।
III. P, M तथा Q के ठीक बीच में है।
IV. B के ठीक सामने O है जबकि Q के ठीक सामने A है।
V. Q तथा C एक-दूसरे के विकर्णवत् है।
O तथा P के ठीक बीच में कौन है?
निर्देश : दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
सात व्यक्ति A, B, C, W, X, Y तथा Z एक सात मन्जिला इमारत के सात विभिन्न तलों पर रहते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। इमारत के सबसे नीचे वाले तल को संख्या एक, उससे ऊपर वाले तल को संख्या दो तथा इसी प्रकार आगे भी तथा सबसे ऊपर तल को संख्या सात दी गई है। X तथा B के बीच में केवल चार लोग रहते हैं। X, B के ऊपर किसी एक तल पर रहता है। B तथा W के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, C के तुरन्त ऊपर वाले तल पर रहता है। Z और B के बीच दो से अधिक व्यक्ति रहते हैं। Y, Z के नीचे किसी तल पर रहता है।
दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?