निर्देश : दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
एक बिल्डिंग में एक से सात नम्बर की मन्जिलें इस तरह हैं कि भूतल नम्बर एक है, इसके ऊपर नम्बर दो है और उसके ऊपर क्रम बढ़ता जाता है। सबसे ऊपरी मन्जिल नम्बर सात है। हर एक मन्जिल पर सात लोगों A, B, C, D, E, F और G में से एक-एक व्यक्ति रहता है। A चौथी मन्जिल पर रहता है। E, F की मन्जिल से एकदम नीचे की मन्जिल पर रहता है। F दूसरी या सातवीं मन्जिल पर नहीं रहता है। C किसी विषम नम्बर वाली मन्जिल पर नहीं रहता है। C की मन्जिल के एकदम ऊपर या नीचे की मन्जिल पर B नहीं रहता है। D सबसे ऊपर की मन्जिल पर नहीं रहता है। G, E की मन्जिल के नीचे की किसी भी मन्जिल पर नहीं रहता है।
सबसे ऊपर की मन्जिल पर कौन रहता है?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
N, O, P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार क्षेत्र के चारों ओर एक-दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। कुछ व्यक्ति केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, जबकि कुछ बाहर की ओर (अर्थात् केन्द्र से विपरीत दिशा में) R, T के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। T का मुख केन्द्र की ओर है। O, R के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। R तथा O के मुख विपरीत दिशा में है।
O के निकटतम पड़ोसियों के मुख केन्द्र की ओर हैं। P, O के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। U, P के एकदम बाएँ बैठा है। N, Q के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। Q और O दोनों के मुख एक ही दिशा की ओर हैं। Q, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R के निकटतम पड़िसियों के मुख विपरीत दिशा में हैं (अर्थात् यदि एक पड़ोसी का मुख केन्द्र की ओर है, तो दूसरे का मुख बाहर की ओर होगा)।
निम्न में से U के बाएँ को दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
ढोण्ढू, चिण्टू, टीटू, चीकू, सोनू, मोनू, बिट्टू तथा सोण्टी एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। सोण्टी, टीटू के दाएँ तीसरे स्थान पर है तथा सोनू के बाएँ दूसरे स्थान पर है। चिण्टू, सोण्टी या टीटू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। मोनू, चीकू के दाएँ दूसरे स्थान पर है तथा टीटू का निकटतम पड़ोसी है. बिट्टू, सोनू का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
निम्न में से, सोण्टी तथा सोनू का निकटतम पड़ोसी कौन है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
A, B, C, D, P, Q, R व S केन्द्र की ओर मुँह न करके एक वृत्त के इर्द-गिर्द बैठे हुए हैं (केन्द्र के विपरीत ओर मुँह करके)। P, A के बाएँ को तीसरा और R, A के दाएँ को दूसरा है। Q, न तो P और न ही R के एकदम बगल में है। C, B के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है और S, C व R के ठीक बीच में बैठा है।
बैठने की व्यवस्था में उनके स्थान के आधार पर निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान है, इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है, जो उस समूह में नहीं आता है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। प्रत्येक के बीच में समान दूरी है।
Q, N के निकटतम बाएँ बैठा है। Q और L के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P, M के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। M, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O और K के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K न तो M और न ही Q का निकटतम पड़ोसी है।
J के सन्दर्भ में Q की क्या स्थिति है?
छह मित्र A, B, C, D, E तथा F केन्द्र की ओर मुख करके गोलाकार बैठे हैं। F, A के ठीक बाएँ बैठा है तथा B, E के सामने बैठा है। A तथा D एक-दूसरे के सामने बैठें हैं। F के सामने कौन बैठा है?