निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति A, B, C, D, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के इर्द-गिर्द (लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) इस प्रकार बैठे हैं, कि चार व्यक्ति तो मेज के चारों किनारों पर और शेष चार व्यक्ति मेज की प्रत्येक भुजा के मध्य बैठे हैं, जो भुजाओं के मध्य में बैठे हैं उनका मुख केन्द्र की ओर तथा जो भुजाओं के किनारे पर बैठे हैं उनका मुख केन्द्र से बाहर की ओर है।
A एक भुजा के मध्य बैठा है। A और M के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, B के दाएँ तीसरा है। B और N के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, N के दाएँ दूसरा है। O और C का मुख समान दिशा में हैं। M, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, D के दाएँ दूसरा है।
बैठने की व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
संबंधित प्रश्न (Related)
किसी गोलाकार व्यवस्था में तीन लड़के (B1, B2, B3) और तीन लड़कियाँ (G1, G2, G3) किसी रात्रिभोज के लिए क्रमानुसार बैठे हैं, तो लड़का B3 और लड़की G3 की स्थिति क्या होगी, यदि दो लड़कियाँ एकसाथ न बैठे?
छः व्यक्ति M, N, O, P, Q और R, तीन व्यक्ति प्रति पंक्ति के अनुसार दो पंक्तियों में बैठे हैं। Q किसी भी पंक्ति के अन्त में नहीं है। P, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। O, Q का पड़ोसी है और P के विकर्णवत् सम्मुख है। N, R का पड़ोसी है। उपरोक्त सूचना के आधार पर N के सम्मुख कौन है?
निर्देश : प्रत्येक प्रश्न नीचे दी गए जानकारियों पर आधारित है। दी गई जानकारियों को ध्यान से पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए।
पाँच व्यक्ति एक कतार में उत्तर की ओर मुँह करके बैठे हुए हैं। इन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति जो बिल्कुल छोर पर हैं, इन दोनों में से एक बुद्धिमान है तथा दूसरा मुर्ख है। एक मोटा व्यक्ति एक कमजोर व्यक्ति के दाईं ओर बैठा है। एक लम्बा व्यक्ति, मुर्ख व्यक्ति के बाईं ओर बैठा है। कमजोर व्यक्ति, बुद्धिमान व्यक्ति और मोटे व्यक्ति के बीच में बैठा है।
वह व्यक्ति जोकि कमजोर व्यक्ति के बाईं ओर है, उसमें कौन-से लक्षण व्याप्त हैं?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।
निम्नलिखित में से कौन U तथा V के तलों के ठीक बीच में रहता है।
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
नौ व्यक्ति E, F, G, H, K, L, M, N और O एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके एक–दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। रेखा के किसी भी अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति और E के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। K, E के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठे है। H, M के बाएँ स्थान पर बैठा है। M रेखा के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। M, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H और K के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या, M और O के मध्य बैठे हुए व्यक्तियों की संख्या का दोगुना है। G और E के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। G, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है, F, L का निकटतम पड़ोसी है, लेकिन H का नहीं।
दी गई बैठने की व्यवस्था के अनुसार, N के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?