Sponsored Advertisement
इंडियन गवर्नमेंट एग्जाम प्रेप

A, B, C, D, E और F इसी क्रम में आवश्यक नहीं, एक गोल मेज के चारों ओर व्यवस्थित रुप से रखी हुई 6 कुर्सियों पर बैठे हैं। यह देखा गया है कि A, D और F के बीच में है। C, D के सामने है। D तथा E समीपवर्ती कुर्सियों पर नहीं हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म समीपवर्ती कुर्सियों पर बैठा हुआ है?

A A और B
B C और E
C B और F
D A और C
Correct Answer: B
Solution & Explanation
Advertisement

संबंधित प्रश्न (Related)

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। प्रत्येक के बीच में समान दूरी है।

Q, N के निकटतम बाएँ बैठा है। Q और L के बीच में केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P, M के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। M, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। O और K के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K न तो M और न ही Q का निकटतम पड़ोसी है।

 

दी गई व्यवस्था के अनुसार, निम्न मे से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।

 

V तथा R के तलों के बीच कितने व्यक्ति हैं?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

एक परिवार के आठ सदस्य ध्रुव, गरिमा, अविनाश, वर्षा, आकाश, दीप्ति, चारु और मोक्ष एक टेबल के इर्द-गिर्द चारों ओर प्रत्येक ओर दो-दो व्यक्ति केन्द्र की ओर मुँह करके बैठे हैं। आमने-सामने बैठे हुए सदस्य एक-दूसरे के ठीक सामने हैं।

आकाश और गरिमा एक-दूसरे के ठीक सामने हैं। दीप्ति, गरिमा के तुरन्त दाएँ हैं। ध्रुव और मोक्ष एक ही ओर बैठे हैं। मोक्ष, अविनाश के ठीक सामने है, जो वर्षा के तुरन्त बाएँ है। ध्रुव, दीप्ति के दाएँ है।

 

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन निश्चित रुप से सत्य है?

निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

दस व्यक्ति दो समान्तर पंक्तियों में, प्रत्येक पंक्ति में पाँच व्यक्ति, इस प्रकार बैठे हैं कि सन्निकट व्यक्तियों के बीच की दूरी समान रहती है।

पंक्ति 1 में R, S, T, U और V बैठे हैं (परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में) और उन सभी का मुख उत्तर दिशा में है।

पंक्ति 2 में F, G, H, I और J बैठे हैं (परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में) और उन सभी का मुख दक्षिण दिशा में है। इसलिए दिए हुए बैठक व्यवस्थिकरण में एक पंक्ति में बैठे व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति के सामने है। T उस व्यक्ति के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठता है जो F के सामने है। F और I के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठते हैं, वह व्यक्ति जिसका मुख U की ओर है, H के निकटतम बाईं ओर बैठता है। H और J के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है। वह व्यक्ति मुख G की ओर है, R के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठता है। H का मुख V की ओर नहीं है।

 

G के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा सत्य है?

निर्देश : निम्न प्रश्न का उत्तर दी गई जानकारी के आधार पर दीजिए।

 

I. A, B, C, D तथा E एक पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा दक्षिण दिशा की ओर देख रहे हैं। जबकि M, N, O, P तथा Q दूसरी समानान्तर पंक्ति में बैठे हुए हैं तथा उत्तर दिशा की ओर देख रहे हैं।

II. M, D के सामने है जो B के तुरन्त बाईं ओर है।

III. P, M तथा Q के ठीक बीच में है।

IV. B के ठीक सामने O है जबकि Q के ठीक सामने A है।

V. Q तथा C एक-दूसरे के विकर्णवत् है।

 

E के तुरन्त बाएँ कौन है?

Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein