निर्देश : प्रत्येक प्रश्न नीचे दी गए जानकारियों पर आधारित है। दी गई जानकारियों को ध्यान से पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए।
पाँच व्यक्ति एक कतार में उत्तर की ओर मुँह करके बैठे हुए हैं। इन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति जो बिल्कुल छोर पर हैं, इन दोनों में से एक बुद्धिमान है तथा दूसरा मुर्ख है। एक मोटा व्यक्ति एक कमजोर व्यक्ति के दाईं ओर बैठा है। एक लम्बा व्यक्ति, मुर्ख व्यक्ति के बाईं ओर बैठा है। कमजोर व्यक्ति, बुद्धिमान व्यक्ति और मोटे व्यक्ति के बीच में बैठा है।
यदि मूर्ख व्यक्ति और मोटा व्यक्ति आपस में अपना स्थान अदल-बदल कर लें, इसी प्रकार लम्बा और कमजोर व्यक्ति भी आपस में स्थान अदल-बदल कर लें, तो कौन-सा व्यक्ति, कमजोर व्यक्ति के बाईं ओर बैठा होगा?
संबंधित प्रश्न (Related)
निर्देश : नीचे दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
* आठ मित्र G, H, I, J, N, O, P और Q एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में।
* H, O के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। O पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है।
* H और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।
* I, J के बाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है। J और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं।
* P, N का एक निकटतम पड़ोसी नहीं है।
प्रश्न:- निम्न में से वह व्यक्ति कौन है जो पंक्ति के एकदम दाएँ छोर पर बैठा है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।
V तथा R के तलों के बीच कितने व्यक्ति हैं?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार घेरे में केन्द्र की ओर मुँह करके खड़े हैं। A और C एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं तथा E व B भी एक-दूसरे के साथ बैठे हैं। B, F के बाईं ओर अगला है। D और E के बीच में दो व्यक्ति बैठे हैं। A, E के बगल में नहीं बैठा है।
F और E के बीच में कितने व्यक्ति हैं, यदि F से E के लिए घड़ी की सुइयों के चलने की विपरीत दिशा में चला जाए?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति दो समानान्तर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में चार व्यक्ति हैं। ये सभी इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक निकटस्थ व्यक्तियों के बीच समान दूरी है। पहली पंक्ति में M, N, O और P बैठे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में और इन सभी का मुख उत्तर की ओर है। दूसरी पंक्ति में W, X, Y और Z बैठे हैं (परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में) और इन सभी का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि बैठने की इस व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे अन्य व्यक्ति की ओर है। O, पंक्ति के एकदम किनारे पर बैठे व्यक्ति के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसका मुख O की ओर है, वह W का निकटतम पड़ोसी है। X, W के निकटतम दाएँ बैठा है। वह व्यक्ति, जिसका मुख X की ओर है, वह P के बाएँ किसी स्थान पर बैठा है। P का मुख W की ओर नहीं है। वह व्यक्ति, जिसका मुख Z की ओर है, वह M के निकटतम दाएँ बैठा है।
निम्न में से कौन पंक्तियों के ठीक बीच में बैठे व्यक्तियों को निरुपित करता है?
तीन मित्र रवि, दीपक और मोहित एक त्रिभुजाकार मैदान के कोनों पर केन्द्र की ओर मुँह करके बैठे हैं। रवि, मोहित के बाईं ओर है। मोहित के दाईं ओर कौन बैठा है?