उत्तर की ओर मुँह किए हुए लड़कों की एक पंक्ति में गणेश, अक्षय के बाएँ को 7वाँ है। विजय जो पंक्ति के बाएँ छोर से 20वाँ है, अक्षय के दाएँ को 7वाँ है। यदि कमलेश जो गणेश के दाएँ को तीसरा है, पंक्ति के दाएँ छोर से 20वाँ है, तो पंक्ति में कितने लड़के हैं?
संबंधित प्रश्न (Related)
यदि बच्चों की एक पंक्ति में, जो उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं, भरत दाएँ सिरे से 11वाँ है तथा समीर के दाएँ तीसरा है एवं समीर बाएँ सिरे से 15वाँ है, तो पंक्ति में कुल कितने बच्चे हैं?
छः तौलियों को एक के ऊपर एक रखा गया है। लाल रंग का तौलिया, सफेद रंग के तौलिये के ठीक ऊपर है। पीले रंग का तौलिया, नीले तथा हरे रंग के तौलिये के मध्य है। गुलाबी रंग का तौलिया, लाल रंग के तौलिये और नीले रंग के तौलिये के मध्य है। गुलाबी तथा पीले रंग के तौलिये के मध्य कौन-से रंग का तौलिया है?
एक पंक्ति में 17 लड़कियाँ हैं। वह लड़की जो मध्य में हैं उसका स्थान प्रारम्भ से 9वाँ है। वह लड़की जो मध्य में है, उसका स्थान अन्त में क्या होगा?
लक्ष्मी मीनू से आयु में बड़ी है। लीला, मीनू से बड़ी है, लेकिन लक्ष्मी से छोटी है। लता, मीनू और हरी दोनों से छोटी है, किन्तु हरी, मीनू से छोटी है। सबसे छोटा कौन है?
एक कक्षा में पाँच बच्चे अभिक्षमता परीक्षण में शामिल हुए। परिणाम रिपोर्ट में, यह पाया गया कि बालक A को बालक B की तुलना में अंक मिले। बालक C को बालक D की तुलना में कम अंक मिले। बालक B को बालक C से कम अंक मिले हैं और बालक E को बालक A से अधिक अंक मिले हैं। किस बालक को दूसरा सर्वाधिक अंक मिले हैं?