निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और उसके बाद नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(i) ‘A $ B’ का अर्थ है कि A, B की माँ है।
(ii) ‘A # B’ का अर्थ है कि A, B का पिता है।
(iii) ‘A @ B’ का अर्थ है कि A, B का पति है।
(iv) ‘A % B’ का अर्थ है कि A, B की बेटी है।
यदि F @ D % K # H हो, तो F का H से क्या सम्बन्ध है?
संबंधित प्रश्न (Related)
M और F एक विवाहित दम्पति हैं। A और B बहनें हैं। F, A की बहन है, तो B, M की क्या लगती है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और उसके बाद नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(i) ‘A + B’ का अर्थ है कि A, B का पिता है।
(ii) ‘A × B’ का अर्थ है कि A, B की पुत्री है।
(iii) ‘A ÷ B’ का अर्थ है कि A, B का भाई है।
(iv) ‘A - B’ का अर्थ है कि A, B की पत्नी है।
‘H + K × R’ में R का H से क्या सम्बन्ध है?
T, S और R तीन भाई हैं। T के बेटे Q की शादी K के साथ हुई है और उनका एक बच्चा राहुल है। M, S का बेटा है। M का H के साथ विवाह हुआ है और इस दम्पति की एक पुत्री माधवी है। R की बेटी N का विवाह P के साथ हुआ है। इस दम्पति की एक पुत्री करुणा है, तो माधवी, S से किस प्रकार सम्बन्धित है?
एक महिला की ओर संकेत करते हुए रमेश ने कहा, “उसके पिता मेरे ससुर के इकलौते दामाद है।” रमेश उस महिला से किस प्रकार सम्बन्धित है?
आरती और सौरभ, श्री/श्रीमति शाह के बच्चे हैं। रीतू और शक्ति, श्री/श्रीमति मेहरा के बच्चे हैं। सौरभ और रीतू विवाहित जोड़ा है और उनकी दो पुत्रियाँ मुक्ति और श्रुति हैं। शक्ति का विवाह रीना के साथ हुआ है और उनके दो बच्चे सुभाष और रेशमा हैं, तो बताइए कि आरती, श्रुति से किस प्रकार सम्बन्धित है?