समीर उत्तर की तरफ 20 मी चलता है, उसके बाद में दाई तरफ मुड़कर 30 मी चलता है। उसके बाद पुनः दाईं ओर मुड़कर 35 मी चलता है। अब वह बाईं तरफ मुड़कर 15 मी चलता हैं, फिर पुनः बाईं तरफ मुड़कर 15 मी चलता है। बताइए अब वह अपनी मूल स्थिति से कितनी दूरी पर और किस दिशा की ओर स्थित है?
संबंधित प्रश्न (Related)
राम बिन्दु A से चलना आरम्भ करता है और उत्तर दिशा में 6 किमी चलता है, उसके बाद वह बाएँ मुड़ता है और 8 किमी चलता है, उसके बाद फिर बाएँ मुड़ता है और 12 किमी चलता है और बिन्दु B तक पहुँचता है। अब राम का मुँह किस दिशा में है?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
P, Q के उत्तर में है तथा S, P के पूर्व में है, जोकि W के दक्षिण में है। T, P के पश्चिम में है।
निम्न में से W के दक्षिण-पश्चिम तथा Q के उत्तर में कौन है?
एक रेलगाड़ी पश्चिम दिशा में 120 किमी चलती है, फिर 30 किमी दक्षिण दिशा में तथा फिर स्टेशन पहुँचने स पहले 80 किमी पूर्व दिशा में चलती है। रेलगाड़ी के आरम्भिक बिन्दु से स्टेशन किस दिशा में है?
एक साइकिल सवार 30 किमी उत्तर की ओर जाता है और फिर पूर्व की ओर मुड़कर 40 किमी जाता है। वह फिर से अपनी दाईं ओर मुड़कर 20 किमी जाता है। इसके पश्चात् वह अपनी दाईं ओर मुड़कर 40 किमी जाता है। वह अपने प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूरी पर है?
निर्देश : दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
ललित बाइक पर अपने बेटे के साथ अपने घर से अपने कार्यालय जाता है। वह बिन्दु A से बाइक चलाना आरम्भ करता है। वह दक्षिण की ओर 6 किमी बाइक चलाता है तथा बिन्दु B पर पहुँचता है, तब, वह अपने दाएँ मुड़ता है तथा 8 किमी चलकर बेकरी शॉप पर पहुँचता है।
बेकरी शॉप से ललित अपने दाएँ मुड़ता है तथा 4 किमी चलकर बिन्दु V पर पहुँचता है। तब, वह पुनः दाएँ मुड़कर 5 किमी चलता है तथा स्कूल पहुँचता है तथा अपने पुत्र को छोड़ता है। बेकरी शॉप तथा स्कूल के बीच कितनी दूरी है?