सुबह-सवेरे एक व्यक्ति ने बस द्वारा यात्रा करते समय सूर्य को अपने दाई ओर उदय होते हुए देखा। 30 मिनट के बाद उसने अपने को सूर्य की दिशा में यात्रा करते हुए पाया। वह किस दिशा में बढ़ रहा है?
संबंधित प्रश्न (Related)
एक ड्राइवर अपने गाँव से चला और 20 किमी उत्तर की ओर जाने के बाद जलपान के लिए रुक गया। फिर वह बाएँ घूम गया और 30 किमी और चलने के बाद भोजन के लिए रुक गया। कुछ देऱ विश्राम करने के बाद वह फिर बाएँ घूमा और शाम की चाय के लिए रुकने से पहले 20 किमी चला। वह एक बार फिर बाएँ घूमा और 30 किमी चलकर उस कस्बे में पहुँच गया, जहाँ उसने रात्रिभोज किया। शाम की चाय के बाद वह किस दिशा में चला?
एक स्थान से प्रारम्भ करके, A पूरब की ओर 3 किमी जाता है, फिर बाई ओर मुड़कर 3 किमी चलता है। वह इसके बाद फिर बाई ओर मुड़कर 3 किमी जाता है। A अपने प्रारम्भिक स्थान से किस दिशा में है?
X और Y एक ही बिन्दु से चलना प्रारम्भ करते हैं। X, 40 मी उत्तर की ओर चलता है, फिर मुड़कर पश्चिम की ओर 80 मी चलता है, फिर अपनी दाहिनी ओर मुड़कर 50 मी चलता है। उसी समय Y, 90 मी उत्तर की ओर चलता है। X की स्थिति से अब Y कहाँ पर है?
एक बस चालक स्कूल से 2 किमी उत्तर की तरफ जाता है, बाएँ मुड़ता है तथा 5 किमी जाता है। इसके पश्चात् वह बाएँ मुड़ता है तथा 8 किमी जाता है तथा पुनः 5 किमी चलने से पहले बाएँ मुड़ता है तथा अन्त में वह बाएँ मुड़कर 1 किमी जाता है। चालक को पुनः अपने स्कूल जाने के लिए कितनी दूरी तथा किस दिशा में जाना पड़ेगा?
निर्देश : निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
बिन्दु U, बिन्दु Q के 10 मी उत्तर में है। बिन्दु T, बिन्दु U के 10 मी पूर्व में है। बिन्दु S, बिन्दु T के 15 मी दक्षिण में है। बिन्दु P, बिन्दु Q के 20 मी दक्षिण में है। बिन्दु R, बिन्दु P के 25 मी पूर्व में है। बिन्दु L, बिन्दु S के 15 मी पूर्व में है और बिन्दु M, बिन्दु U और P का मध्य बिन्दु है।
P के सम्बन्ध में T किस दिशा में है?