Bihar Police Constable Question Paper in Hindi
Time Loading.....

Question - 1


निर्देश (1-5) : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए।

 

पत्तियाँ जल चुकी थीं | बगीचे में अँधेरा छाया था | राख के नीचे कुछ - कुछ आग बाकी थी, जो हवा का झोंका आ जाने पर जरा जाग उठती थी, पर एक क्षण में फिर आँखे बंद कर लेती थी | हल्कू ने फिर चादर ओढ़ ली और गर्म राख के पास बैठा हुआ एक गीत गुनगुनाने लगा | उसके बदन में गर्मी आ गई थी, पर ज्यों - ज्यों शीत बढ़ती जाती थी, उसे आलस्य दबाए लेता था|

 

जबरा जोर भूंककर खेत की ओर भागा | हल्कू को ऐसा मालूम हुआ कि जानवरों का एक झुंड उसके खेत में आया है | शायद नीलगायों का एक झुंड था | उनके कूदने - दौड़ने की आवाजें साफ़ कान में आ रही थी | फिर ऐसा मालूम हुआ कि वह खेत में चर रही है | उनके चबाने की आवाज चर - चर सुनाई देने लगी ? उसने दिल में कहा - नहीं, जबरा के होते कोई जानवर खेत में नहीं आ सकता | नोच ही डाले | मुझे भ्रम हो रहा है | कहाँ ! अब तो कुछ नहीं सुनाई देता | मुझे भी कैसा धोखा हुआ|

 

उसने जोर से आवाज लगाई – जबरा, जबरा, जबरा भूँकता रहा | उसके पास न आया |  

 

प्रश्न-1 : हल्कू ने किसकी पत्तियाँ जलाकर ठंड से बचाव किया?



Total Question (100)



Aap Taiyari24Hour kaise use karna chahte hain?

Behtar anubhav ke liye hamari Mobile App use karein ya browser par continue karein.

📲 Play Store se App Install Karein